संवाददाता: सऊद अंसारी
गाजीपुर। पुलिस द्वारा तीन राशि बैल एक अदद पिकअप मैजिक के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा आज दिनांक 29 -11- 2020 को उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षी अभिषेक शुक्ला, आरक्षी पंकज तिवारी व आरक्षी मनीष कुमार द्वारा एक अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरालाल राम, निवासी ग्राम बबेड़ी थाना कोतवाली गाजीपुर को तीन राशि बैल मय एक पिकअप मैजिक के साथ समय करीब 4:20 बजे सदिकापुर रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 344/ 20 धारा 3/5 ए /8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया पिकअप मैजिक को धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया।
बरामदगी–
तीन राशि बैल व 01 अदद पिकअप मैजिक।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1-शैलेंद्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष नोनहरा ।
2-उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह थाना नोनहरा।
3- आरक्षी अभिषेक शुक्ला आरक्षी पंकज तिवारी आरक्षी मनीष कुमार थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।

