गाजीपुर : सहायक अभियंता की पुत्री ने UPPSC में किया नाम रोशन

संवादातता सऊद अंसारी

गाजीपुर। वर्षों से गाजीपुर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में सहायक अभियंता के पद पर तैनात इंद्रासन सिंह की पुत्री ने यूपीपीएससी 2018 की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए नाम रोशन किया है।

सहायक अभियंता इन्द्रासन सिंह ने ABT न्यूज़ से बताया कि उनकी बड़ी बेटी प्रतिष्ठा सिंह यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के एग्जाम में सफलता हासिल करते हुए कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित हुई है।

आपको बता दें कि प्रतिष्ठा सिंह की हाई स्कूल की शिक्षा गोरखपुर जबकि इंटरमीडिएट की शिक्षा वाराणसी से हासिल की गई है, वही ग्रेजुएशन उन्होंने लखनऊ से किया है। लखनऊ से ही बीटेक की डिग्री भी हासिल की। वर्तमान समय में वह दिल्ली से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी। कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होते ही परिवार समेत शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

मालूम हो कि इन्द्रासन सिंह पड़ोसी जनपद मऊ के चिरैयाकोट के रहने वाले हैं और लंबे अरसे से गाजीपुर के पीरनगर चंद्रा कॉलोनी में ही रहते हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading