14 को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

संवादाता : सऊद अंसारी

गाजीपुर | शुक्रवार को जिला रोजगार सहायता अधिकारी ए0के0प्रजापति गाजीपुर ने बताया है कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस कार्यालय द्वारा दिनांक 14.09.2020 को ऑनलाईन रोजगार मेला का आयेाजन किया गया हैं|

प्रवासी श्रमिक/अन्य सभी इच्दूक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपना आवेदन कर सकते हैं|

कम्पनियॉ/नियोजक द्वारा रिक्ति वितरण सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिए है, कम्पनियों के द्वारा उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों से दूरभाष के माध्यम से साक्षात्कार/चयन करेंगे। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading