बलात्कार के बाद था फ़रार, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में ग्राम मिरदादपुर में पीड़िता के साथ हुए बलात्कार से सम्बन्धित अभियुक्त जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, को दिनांक 17.02.2021 को वाजिदपुर चट्टी से जब अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा था उसी समय मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त इश्वरचन्द पुत्र सियाराम नि0 ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
अपराध का विवरण-
- मु0अ0सं0 11/21 धारा 376, 504, 506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तारी का विवरण- - गिरफ्तारी का दिनांक 17.02.2021
- गिरफ्तारी समय 7.10 बजे सुबह
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त- - इश्वरचन्द पुत्र सियाराम नि0 ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी का स्थान- वाजिदपुर चट्टी से
अभियुक्त के पास से बरादमगी- - रु0 220 नकद
गिरफ्तार करने वाली टीम- - थानाध्यक् शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना नोनहरा गाजीपुर ।
- हे0का0 विनोद यादव
- का0 मनोज वर्मा
- का0 दिनेश यादव
- का0 श्यामबाबू सरोज