संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी , अवैध असलहा व गो-तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक जमानियां के कुशल निर्देशन में दि0 02.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्कर आफताब आलम पुत्र अकबर अली नि0-महुवारी थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर को मय 1.300 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा व एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद वाहन के साथ अभईपुर यूनियन बैंक से गिरफ्तार किया गया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-
- आफताब आलम पुत्र अकबर अली नि0-महुवारी थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर । अपराध विवरणः-
मु0अ0सं0 42/2 1 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 ndps act थाना जमानियां जनपद गाजीपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह
उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय - उ0नि0 विनय कुमार सिंह
- हे0कां0 अरबिन्द शुक्ला
- हे0कां0 धर्मेन्द्र सिंह सेंगर
- कां0 कमलेश यादव
- कां0 मो0 फुजैल