छात्र संघ चुनाव को लेकर आक्रोश….

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। शनिवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं वर्तमान सत्र में छात्र संघ चुनाव कराये जाने को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा कई बार लिखित व मौखिक रूप से आग्रह एवं यथाशीघ्र चुनाव कि तिथि घोषित कराये जाने कि मांग कर चुके हैं परन्तु इस ओर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने के चलते छात्र संघ पदाधिकारियों समेत समस्त छात्र समुदाय में महाविद्यालय प्रशासन के प्रति गुस्सा, आक्रोश एवं असंतोष दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

अब छात्र संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र आंदोलन का मन बना चुके हैं बताते चलें कि छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों कि भावना से पूर्व में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य को संबोधित लिखित प्रार्थना पत्र उनके समक्ष दो बार प्रस्तुत किया जा चुका है इतना ही नहीं चुनाव सम्पन्न न कराये जाने कि स्थिति में इस पत्र के माध्यम से धरना प्रदर्शन, आंदोलन व आमरण अनशन कि चेतावनी भी दी है, बावजूद इसके कालेज प्रशासन द्वारा कोई ठोस आश्वासन या कार्यवाही नहीं कि जा रही है इससे असंतुष्ट छात्र संघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को उचित माध्यम बनाकर अपनी व्यथा व मांग से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं इस क्रम में आज पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी गाजीपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रवीण पाण्डेय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र राय, अभिषेक पाण्डेय, जितेंद्र विश्वकर्मा, आदित्य मिश्रा, दीपक दूबे, रामाशीष यादव, रविकांत यादव, अर्जुन यादव, इत्यादि छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading