फ़िर गाँजे के गन्ध से गन्दा हुआ ग़ाज़ीपुर

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्वेक्षण मे आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र मामूर होकर मखदूमपुर बाजार मे मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर खिदिरगंज नहर पुलिया के पास से अभियुक्त 1. आलोक विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र कैलाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पट्टी गरीब उर्फ मई थाना सादात गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष 2. रामप्रवेश गोड़ पुत्र छोटेलाल गोड़ निवासी ग्राम पट्टीगरीब उर्फ मई थाना सादात गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिनकी तलाशी लेने पर,अभियुक्त आलोक विश्वकर्मा के पास से एक झोले मे रखा 1 किलो 250gm गांजा व अभियुक्त रामप्रवेश गोड़ के पास से एक झोले मे रखा 1 Kg. 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया । पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोगों को कोई धन्धा नही मिल रहा था,जिस कारण हमदोनों गांजा बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे और आज फिर गांजा लेकर बेचने जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 16/2021 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम आलोक विश्वकर्मा उपरोक्त व मु0अ0सं0 17/2021 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम रामप्रवेश गौड़ उपरोक्त  पंजीकृत किया गया ।
 
विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.      आलोक विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र कैलाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पट्टी गरीब उर्फ मई थाना सादात गाजीपुर उम्र 26 वर्ष ।
2.      रामप्रवेश गोड़ पुत्र छोटेलाल गोड़ निवासी ग्राम पट्टीगरीब उर्फ मई थाना सादात गाजीपुर उम्र 24 वर्ष ।
 
बरामदगी का विवरण –
1.अभियुक्त आलोक विश्वकर्मा के पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।
2.अभियुक्त रामप्रवेश गौड़ के पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।
  कुल बरामदगी = 2.4 Kg. गांजा
 
गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम का विवरण –                         
दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना सादात गाजीपुर
उ0नि0 महेन्द्र कुमार यादव
उ0नि0 जय प्रकाश सिंह
का0 महेन्द्र प्रताप यादव
का0 दिनकर कुमार
का0 मनीष सिंह

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading