संगठन विस्तार के साथ ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार…

गाज़ीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं के निवारण के लिए ग्राम प्रधानों का मजबूत होना अति आवश्यक है, इसीलिए ग्राम प्रधान संगठन का निर्माण करते हैं ताकि सलाह और एकता से गांव का विकास हो सके।

इसी क्रम में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव जोगी के नेतृत्व में सदर ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। जिसमे प्रधानों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सुना गया एवं संगठन के विस्तार के क्रम में दीपक सिंह को जिला सरंक्षक, राजेश सिंह को जिलाउपाध्यक्ष एवं राकेश राय को जिला सचिव नामित किया गया।

…………………………………………..…

कार्यक्रम की अध्यक्षता समीम सिद्दीकी एवं संचालन सदर ब्लॉक अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, विरनो ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, भांवरकोल ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रासन राय, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव,जगनारायण यादव, रमेश यादव, श्लोक बिंद, सिकंदर बिंद,अवधेश यादव,अनिल बिंद,मधु यादव, राकेश राय,चन्द्रजीत यादव, उमाशंकर कुशवाहा आदि प्रधान मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading