स्वच्छता रैकिंग में गाजीपुर ने लगाई लंबी छलांग…

रिपोर्ट : हसीन अंसारी

गाजीपुर | स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजीपुर शहर की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर 37 पायदान ऊपर चढ़कर इस साल नगर पालिका गाजीपुर 219 वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2021 में अपना जिला 256 वें स्थान पर था। ऐसे ही प्रदेशस्तर की रैंकिंग में 12 पायदान का सुधार हुआ है। साल 2021 में 53 वें स्थान के मुकाबले 41वें स्थान पर पहुंच गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट-2022 में सुधार होने से नपा समेत आम शहरी में खुशी व्याप्त है। खबर के अनुसार नपा के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज का कहना है कि रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कई स्तरों पर काम हुआ। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में 37 और प्रदेश स्तर की रैंकिंग में 12 पायदान सुधार होने के पीछे इस साल कूड़ा उठान, गंगा में गिरने वाले नालों में स्थायी जाली निर्माण, ढक्कनदार नाली, नाले, वार्डों में सड़क निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण और शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाने संबंधी कई काम किए गए।

उन्होंने बताया कि शहर के 25 वार्डों से कूड़ा उठान के लिए 18 नये टीयर वाहनों को बेड़ा से जोड़ा गया है। जिससे अब नपा के पास कुल 27 वाहन हो गये हैं। ऐसे ही गंगा में गिरने वाले 23 नालों को स्थायी जाली से लैस किया गया, जिससे अब कूड़ा-करकट गंगा में नहीं जाता। इसी क्रम में वार्डों की खराब सड़कों की हालत सुधारने के लिए सड़क और ढक्कनदार नाली का निर्माण कराया गया।

शहर के बीचो-बीच सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क का सुंदरीकरण कर वार्ड को आदर्श वार्ड के तौर पर विकसित किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था करने के साथ गीला और सूखा कूड़े को अलग-अलग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिससे वार्डों की सफाई व्यवस्था की व्यवस्था में सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading