गाज़ीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की ट्रेलर से मौत
Ghazipur: गाजीपुर जिले में सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. दरअसल बाइक सवार पिता-पुत्र को बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर में घुस गई. तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच मे बाइक सवार पिता-पुत्र आ गए और दोनों की मौत हो गई।
कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, उतरांव गांव निवासी मुन्ना गुप्ता उर्फ उपेंद्र गुप्ता अपने पिता विजय बहादुर गुप्ता के साथ बाइक से करीमुद्दीनपुर स्टेशन जा रहे थे. दोनों को पैसेंजर ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में दुबिहा मोड़ पर उनकी बाइक टेलर की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयावह था कि बेटे उपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता विजय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आए दिन सड़क होते रहते हादसे
घायल अवस्था में उन्हें मोहम्मदाबाद सीएचसी होते हुए जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर किया गया. लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही विजय बहादुर ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर–बलिया मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि दुबिहा मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मदाबाद एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया और फिर पुलिस मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।