ग़ाज़ीपुर जिलाधिकारी ने बाहर आये लोगो को समझाते हुए दिया सख्त निर्देश

ब्यूरो डेस्क। गाज़ीपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के महामारी के फैलने से देश में 21 दिनो का लॉक डाउन किया गया है। गाज़ीपुर सूचना कार्यालय ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एंव उपजिलाधिकारी सैदपुर ने टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर में          क्यूरोटाइन हेतु रखे गये बाहरी प्रदेश से आये 99 व्यक्तियों से मुलाकात कर, बताया कि बाहर से आये हुऐ व्यक्तियो को चिकित्सकीय जॉच के उपरान्त ही 14 दिनो तक निगरानी में रखने के बाद ही स्वस्थ्य रहने पर उन्हे घर भेजा जायेगा।

जिलाधिकारी ने क्यूरोटाइन किये गये लोगो से कहा कि आप खुद स्वस्थ्य रहेगे तो आपका परिवार स्वस्थ्य रहेगा। आप लोगो की प्रतिरोधक क्षमता अधिक है इसलिए आपको पता नही है यदि घर वालो का प्रतिरोधक क्षमता कम होगा तो परिवार में इसका प्रभाव हो सकता है। इसी लिए आप लोगो को इस सेन्टर पर रखा गया है। क्योकि इसका सिम्टम कुछ दिनो बाद ही पता चलता है। यहा पर आपको किसी प्रकार की कोई कमी नही होने दी जायेगी।

जिलाधिकारी ने वहा पर गमछा,तेल, साबुन, बेडशिट आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, साथ ही भोजन, नास्ते की व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न होने पाय इसका विशेष ध्यान देने को कहा तथा वहा के प्रभारी को निर्देश दिया कि सेन्टर पर सोशल डिस्टेन्स का प्रत्येक दशा में पालन कराया जाय।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading