इनकी मदद से खिल उठे 1500 दिव्यांगों के चेहरे…

गाज़ीपुर। जनपद में रोटरी क्लब की तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर का सफल समापन हुआ। इस शिविर में भगवान श्री महावीर संस्था के कुशल चिकित्सक और विशेषज्ञों ने दिव्यांग सहायता उपकरणों जैसे ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, हाथ पैर से दिव्यांग लोगों के नाप लेकर आवश्यकतानुसार उन्हें मौके पर कृत्रिम अंग लगाकर चलाने का कार्य किया।

इस शिविर में कुल 1500 दिव्यांग लाभार्थियों को निशुल्क सहायता प्रदान की गई है। दिव्यांगों और स्थानीय लोगों ने आयोजक मंडल और जयपुर और दिल्ली से आए विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब गाज़ीपुर, इनरव्हील क्लब, रोटरेक्ट क्लब गंगा के सदस्य और पदाधिकारियों के साथ, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के सभी शैक्षणिक कर्मी, छात्र छात्राएं और ट्रस्टी डॉक्टर आनंद और प्रोफेसर सानंद के साथ परिवार के तमाम लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कुल दो हजार से ज्यादा फॉर्म गाजीपुर जिले में वॉलेंटियर्स के माध्यम से बांटे गए थे, जिसमें 1500 दिव्यांग लाभार्थियों को निशुल्क सहायता की गई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading