12 हज़ार पौधों के वृक्षारोपण का औचक निरीक्षण…

लखनऊ। रविवार को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, डा० अरुण कुमार सक्सेना द्वारा बहराइच वन प्रभाग में बेतिया-आसाम मार्ग पर कराये गये 12000 पौधों, रक्षाबंधन वाटिका तथा दुलारपुर पौधशाला का औचक निरीक्षण किया गया। वृक्षारोपण 7.5 हे. में वर्ष 2024 में कराया गया था।

राज्य मंत्री द्वारा पौधों की सुरक्षा व्यवस्था व सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तथा सिंचाई व सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। वहीं उनके द्वारा सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देशित  किया गया।

राज्य मंत्री का मुख्य फोकस जीवितता प्रतिशत बढ़ाने को लेकर था। पौधरोपण स्थलों के निरीक्षण के उपरांत राज्य मंत्री द्वारा दुलारपुर पौधशाला का निरीक्षण किया गया। दुलारपुर पौधशाला में स्थित वर्मी वाश/वर्मी कम्पोस्ट सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वर्मी वाश/वर्मी कम्पोस्ट के लिए उत्तरदायी केंचुए का भी किया।

इसके अलावा राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा दुलारपुर पौधशाला में सीड बेड, थैला भरान व उसमें अंकुरित हो रहे पौधों का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि पौधरोपण के समय पौधों की ऊंचाई 4-5 फिट से कम नहीं होना चाहिए। राज्य मंत्री के भ्रमण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading