LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे, 27 साल बाद भाजपा?

Delhi Chunav Result 2025 Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। ताजा जानकारी के अनुसार AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं।इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे।

  • AAP : 22

    AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

  • BJP: 48

    भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ

  • CONGRESS: 00

    कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

  • OTHER: 00

    दिल्ली में बसपा अहित अन्य दलों की जमीन कमज़ोर होती जा रही है…

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग को लेकर शुक्रवार को विस्तृत आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 60.54% यानी कि 94 लाख 51 हजार 997 लोगों ने वोट डाले। आज वोटों की गिनती हो रही है, जिसमें 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। वोट देने वालों में 50.42 लाख पुरुष जबकि 44.08 लाख महिलाएं थीं। इसके अलावा, 403 थर्ड-जेंडर ने वोट दिया। 2020 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 62.59% और 2024 के लोकसभा चुनावों में 56% लोगों ने वोट दिया था।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव इस बार आम आदमी पार्टी के लिए नाक का सवाल थे। पिछले वर्ष ही अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर आतिशी को कमान सौंप दी थी। भाजपा इस बार प्रचार के दौरान ज्यादा मुखर थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी पर घोटाले के गंभीर आरोप लगे। वीआईपी कल्चर को नकारने वाले अरविंद केजरीवाल शीशमहल के मुद्दे पर ही घिर गए। आइए जानते हैं वो कारण, जिसने भाजपा को आप के खिलाफ मजबूत किया…

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading