LIVE: अयोध्या के मिल्कीपुर में उलटफेर… 8 साल बाद भाजपा…

मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया। वह अयोध्या (फैजाबाद) से सांसद बन गए। तब से यह सीट खाली थी। मिल्कीपुर में उपचुनाव दिसंबर में होने थे, लेकिन भाजपा नेता गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी थी। इसमें उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने याचिका वापस ले ली थी। इसके दिल्ली विधानसभा के चुनाव के साथ ही मिल्कीपुर का उपचुनाव हुआ, आज गिनती शुरू हो गयी है और देखने वाली बात है कि क्या भाजपा अपनी साख को बचा पायेगी या नहीं? या फिर सपा लोकसभा चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भाजपा को झटका देगी? अभी नतीजे आने बाकि हैं…

  • 8 साल बाद भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक 30 में से 29 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा 60936 वोटों से आगे चल रही है।

    भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु को 143558 और सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 82592 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अपने ही बूथ पर हार गए हैं। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading