भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति के तत्वावधान में सेना सिग्नल कोर की 114वी वर्षगांठ मनाया गया।
गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के जबुरना गांव में भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति के तत्वाधान में सेना सिग्नल कोर की 114 वी वर्षगांठ मनाया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमानिया एस डी एम डां हर्षिता तिवारी रही। जमानिया एस डी एम ने सभी सेवानिवृत्त सैनिक एवं परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सर्वोच्च देश सेवा को याद करते हुए कहा कि अगर देश का नागरिक सुरक्षित है और वो चैन से सो रहे हैं तो सीमा पर सेना के जगने के कारण ही । एसडीएम हर्षित तिवारी ने सैनिक एवं परिवार को हर संभव सहयोग की बात कही । इसके अलावा अतिथिगण नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन डां अजहर खान, रिटायर कर्नल एस एन सिंह, कैप्टन चंद्रजीत सिंह, नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता,की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही जबूरना ग्राम प्रधान सरफराज खान एवं संगठन के प्रबंधक कैप्टन जोखू सिंह, हरिचरण सिंह, श्री रमाशंकर फौजी, कैप्टन महेंद्र सिंह,व सदस्य गण उपस्थित रहे । माननीय एस डी एम जमानियां व ग्राम प्रधान जबूरना ने सैनिक कल्याण के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया साथ ही सेना के कार्य एवं जज्बा की प्रशंशा की।सभी अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया और संगठन को मजबूत करने व सेवानिवृत्त सैनिक भाईयों के कल्याण हेतु व उनके सहयोग के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन संगठन अध्यक्ष सुबेदार अनवारूदिन खान ने किया । सभी सम्मानित अतिथि गण को संगठन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।