बिहार में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौलनगर महामंत्री अमन के नेतृत्व में ढोल-ताशे के साथ मनाया जश्न

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई



आजमगढ़। बिहार में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस क्रम में बुधवार को नगर इकाई ने ढोल-ताशे के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने बुधवार को नगर में ढोल-ताशे के साथ जश्न मनाया। जश्न की अगुवाई पार्टी के नगर महामंत्री अमन गर्ग कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। नगर महामंत्री अमन गर्ग ने कहा कि आज हर तरफ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है, उस के उपलक्ष में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर खुशी मना रहे हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाया है, उसी प्रकार आगामी चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। जश्न के दौरान सुनील कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजन उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, शेखर लाल श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, मुंशी निषाद, संतोष चौहान, नीरज सिंह, मोनू विश्वकर्मा, योगेंद्र यादव, गोलू मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading