गाज़ीपुर : ADM ने लगाई फटकार, कहा COVID 19 नियंत्रण में हुई लापरवाही तो रुकेगा वेतन

गाजीपुर। एडीएम राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चैपाल में कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण के बाबत चल रही कवायद की जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एनएम एवं आशा कार्यकत्रीयों की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पूर्व में बनी निगरानी समितियों की निष्कृयता पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही घातक हो सकती है। उन्होंने मौके पर मौजूद मुहम्दाबाद के सीएमएस डा. उमेश कुमार को निर्देश देते हुए का कि खुद मौजूद रखकर डोर टू डोर ग्रामीणों को कोविड-19 एवं संचारी रोगों के नियंत्रण के बाबत ग्रामीणों को जागरूक करें। तथा डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों को भेजें। इसमें लापरवाही पर वेतन बाधित करते हुए विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना द्वारा कुपोषण से बचाव की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद सचिव को गांव में साफ सफाई एवं सैनिटाइजिंग का कार्य करने का तत्काल करने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को अभिलंम्ब ठीक करने का निर्देश दिया। गांव में सार्वजनिक गड़ही की सफाई एवं सुवर बाड़ों को भी सेनेटाइज करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पानी को उबालकर ही प्रयोग करें। जरूरी कार्य पड़ने पर यदि बाहर निकलें तो मास्क का अवश्य प्रयोग करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विशेष रुप से शुगर, ब्लड प्रेशर आदि रोगों से प्रभावित रोगियों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, डा. उमेश कुमार राय, सन्त कुमार जायसवाल, नरेंद्र उपाध्याय, सोनू राय, समस्त अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयां, आशा बहुएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading