सड़क पर मौत का साया: खड़सरा में बस-जीप टक्कर से मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमित कुमार

Ballia: बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में खड़सरा चट्टी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस और जीप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जीप में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जोरदार टक्कर से मचा हाहाकार


बलिया से गोरखपुर जा रही जीप और बेल्थरा रोड से बलिया की ओर आ रही परिवहन निगम की बस की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। टक्कर के तुरंत बाद जीप में आग लग गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान:


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जीप में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने फाटक काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच सकी।

घायल पहुंचे जिला अस्पताल:


इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आग पर काबू पाने का प्रयास:


हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और जीप में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

इलाके में मातम का माहौल:


भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग सदमे में हैं और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि दृश्य देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading