संवाददाता: सुनील सिंह
बलिया। सड़क के दोनों पटरियों पर बोल्डर गिराए जाने से मनियर बलिया मार्ग का यह एरिया डेंजर जोन बन गया है इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है । मनियर बस स्टैंड से करीब 700 मीटर मनियर बलिया मार्ग पर गंगापुर में सड़क के दोनों परियों पर बोल्डर गिराया गया है जिससे वाहनों की क्रॉसिंग होने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के टायर से छींटक कर बोल्डर इधर-उधर फैल रहा है जिससे किसी को चोट लग सकती है। अचानक अगर दोनों तरफ से उक्त स्थान पर बाहन आ जाय तो क्रॉसिंग करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है ।वहीं पैदल ,दुपहिया एवं साइकिल से आने जाने वालों को दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। कुछ लोग बोल्डर से लड़कर घायल भी हो चुके हैं। उक्त मार्ग पर बोल्डर ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बनाने के लिए गिराए गए हैं जो किसी खाली स्थान पर ,बागीचे में भी गिराए जा सकते हैं लेकिन सड़क से बोल्डर उठाकर संपर्क मार्ग पर ले जाने के में आसानी होने के कारण ठेकेदार बोल्डर को सड़क के दोनों पटरियों पर गिराये हुए हैं। इस मार्ग से तमाम अधिकारियों का आवागमन होता है फिर भी सब लोग देखते हुए मौन साधे हुए हैं।