आइए मनाए “इस बार की दिवाली गौ दिवाली”

संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। आइए मनाए “इस बार की दिवाली गौ दिवाली” साज फाउंडेशन के साथ। साज फाउंडेशन एक साथ कई मुहिम पर काम करने की कोशिश की है ।
आप सबका साथ साज फाउंडेशन की हिम्मत बनेगा।
हमने गाय को बचाने की मुहिम पर काम करते हुए ,गाय की उपयोगिता को बढ़ाने की कोशिश की है। इस बार हमने गाय के गोबर और तुलसी के बीज से गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा तैयार की है ।दीपक और समरानी बनाई है । गाय अगर दुधारू नहीं होती तो उसके बछड़े और गाय को पालना हम नहीं चाहते ।अतः इसको देखते हुए साज फाउंडेशन ने गाय के गोबर का इस्तेमाल किया है ।और गाय की उपयोगिता को बढ़ाने का प्रयास किया है। इस बार की दिवाली में साज फाउंडेशन ने गोबर और तुलसी के बीज से गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा तैयार की है । ग्रामीण महिलाओं द्वारा गोबर से तैयार दीपक बने हैं। इस तरह से साज फाउंडेशन ने कई क्षेत्रों को समेटने का प्रयास किया है ।
पहला गाय के जीवन को बचाने के लिए उसके गोबर की उपयोगिता को बढ़ा देना।
Local for vocal को प्रमोट करना ।
ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास करना। गोबर क्योंकि एंटीसेप्टिक होता है इसकी उपयोगिता को समझाना ।
मूर्तियों को आप विसर्जित ना करें उसे अगले वर्ष एक गमले में डाल दें तुलसी का पौधा स्वतः ही उग जाएगा। इस तरह से हम नदियों को गंदा होने से बचा पाएंगे। आइए इस बार मनाइए दिवाली साज फाउंडेशन के साथ। आप saaj foundation के साथ आ कर ,आप संपूर्ण भारत के साथ खड़े होंगे।
जिन्हें भी यह मूर्तियां चाहिए हो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें।8887869112

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading