राष्ट्रीय सेवक संघ का मनाया गया 95 वा स्थापना दिवस
संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। मुबारकपुर विजयदशमी के शुभअवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ का 95 वाँ स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन उत्सव का कार्यक्रम संघत स्थित मंदिर में सोमवार को प्रातः सात बजे मनाया गया।
सेवक संघ के लोगों को सम्बोधित करते हुए मिथलेश जी बैदिक प्रमुख ने कहा कि विजय दशमी कि खुशी के साथ साथ राम जी के अनुसरण को भी आपने जीवन मे उतारना चाहिए। संघ कभी भी राजनीति नहीं करता संघ सजग प्रहरी है। उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ हमेशा आत्मविश्वास के साथ छला है जबकि मौजूदा हालत ने चीन को पीछे खिसकने को मजबूर कर दिया। यह शोध और मनन का विषय है।साथही
कोरोना से निपटने के लिए संघ के हजारो स्व सेवकों ने हजारों लोगों को मदद किया जिसमे जाति पाती का भेदभाव नहीं रखा और नाही हिन्दू मुस्लिम समुदाय देखा यह है संघ आप के अच्छे कार्य है तो वहीं नर ही नारायण है हमारे महा पुरुषों ने हमेशा कहा है।
आज का 95 वाँ वर्ष संघ का अथक प्रयास सफल हुआ। इस अवसर पर जिला सघ चालक कामेश्वर जी,विजय जी ,गोपाल जी, दुर्गविजय यादव,विभा बरनवाल, बच्चू लाल जी,मुन्नूलाल वर्मा,अजय शर्मा, अमित कुमार,मनोज सराफ,धिरज,राधेश्याम, राहुल बरनवाल, सुदामा, आदि लोग उपस्थित थे जिसका संचालन रामप्रसाद जयसवाल ने किया।