पुलिस मुठभेड़ में तमंचे संग दो शातिर गिरफ्तार
संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा बढ़ते अपराध को देखते हुए। अपराध नियंत्रण व वांछित/इनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र शराब माफियाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो नही रुका। पुलिस से घिरता देख अपने पास लिये तमन्चे से जान मारने की नियत से लक्ष्य कर पुलिस पार्टी के उपर फायर किया। जिस पर पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए सावधानी पूर्वक घेर कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ किया गया तो दोनों शातिर लुटेरे निकले जो मोटरसाइकिल को चुराकर बेचते थे साथ में उसके पाठ को काटकर कर सप्लाई करते थे उनके साथ से एक तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ। और उन्हें चालान काट कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने देवगांव पुलिस को उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा दस हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।