बड़ी खबर: आज़म खान को हाईकोर्ट से राहत…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर के चर्चित डुंगरपुर केस में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट, रामपुर ने आज़म खान को डुंगरपुर मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। लेकिन बुधवार, 10 सितंबर को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर उन्हें राहत प्रदान की।

आज़म खान लंबे समय से कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। उनकी सियासी छवि जितनी मजबूत रही है, उतनी ही विवादों में भी उनका नाम घिरता रहा है। रामपुर की राजनीति में उनका दबदबा हमेशा से बना रहा है और इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कई मामलों में उलझे होने के बावजूद आज़म खान की राजनीतिक सक्रियता और लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब हाईकोर्ट से मिली इस राहत को सियासी गलियारों में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading