नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, यूपी DGP का बड़ा आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे बॉर्डर पर 24 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। हालातों को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

नेपाल में हालिया घटनाक्रम के बाद वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी पुलिस ने विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया है। इसके साथ ही लोगों की सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

जारी हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं –
📞 0522-2390257
📞 0522-2724010
📞 9454401674 (मोबाइल हेल्पलाइन)

इसके अलावा एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट किया कि बॉर्डर पर तैनात पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

👉 इस अलर्ट के चलते उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जैसे जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading