स्कूल जा रहीं नाबालिग बहनों से छेड़छाड़, फटा कपड़ा! मां की बहादुरी से हुआ एक्शन…

…………………
#flirting #ayodhya #lovejihad #CMYogi

अयोध्या (Ayodhya) के फैजाबाद (Faizabad) शहर में ई-रिक्शा से जा रहीं दो सगी नाबालिग बहनों से बीच सड़क पर छेड़खानी की गई. इस दौरान छात्राओं के कपड़े भी फट गए. हालांकि, स्थानीय लोगों ने छेड़खानी करने के आरोपी तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली सिटी पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया, जबकि अन्य दो आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है.

जबरन ऑटो से बाहर खींच लिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला नगर कोतवाली नगर के हैदरगंज इलाके का है. सुबह दो सगी बहनें ई-रिक्शा से शहर के बापू बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थीं. तभी रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने ई-रिक्शा रोककर छात्राओं से छेड़खानी की. उन्हें जबरन ऑटो से बाहर खींच लिया. इस बीच एक लड़की के कपड़े भी फट गए. हालांकि, इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवकों के नाम शब्बीर आलम, मेराज और समीर हैं.

लड़कियों की मां ने मीडिया को बताया कि ये तीनों आरोपी पिछले 15 अगस्त से उनकी बेटियों का पीछा कर परेशान कर रहे थे. मां ने बताया,

’15 तारीख के बाद से ये तीन लड़के बाइक से आते थे, और मेरी बेटियों को परेशान करते थे. अश्लील कमेंट करते थे. इस कारण लड़कियां स्कूल भी नहीं जा रही थीं. बेटियों ने घर में सबकुछ बताया था. आज जब वे स्कूल जा रही थीं, तो मैं आटो रिक्शा के पीछे-पीछे चल रही थी. ये लड़के आए और बेटियों को ई-रिक्शा से उतार कर कहने लगे, चलो तुम्हें हम अच्छा अच्छा खाना खिलाएंगे, अच्छे होटल में ले चलेंगे… घटना होते ही मैंने शोर मचाया, तो लोग इकट्ठा हो गए.’

फैजाबाद के एसपी सिटी मधुवन सिंह ने इस मामले को लेकर बताया,

‘ये प्रकरण थाना कोतवाली नगर का है. एक सितंबर सुबह साढ़े 7 बजे रीडगंज चौराहे के पास दो बच्चियां ई-रिक्शा से जा रही थीं. तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने उनको रोककर उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया. इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. एक लड़के की गिरफ्तारी भी हुई है. दो अन्य जो नामजद हैं, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.’

वहीं पकड़ा गया युवक, जो अपना समीर यादव बता रहा था, उसे लोग पकड़ते हैं और पीटने लगते है तो वो कहता कि ज्यादा कुछ होगा तो निकाह कर लेंगे। जैसे ही वो बोलता है की निकाह कर लेंगे। तो लोग सख्ती से उससे सवाल पूछते हैं, पता चला की वो समीर यादव नही, बल्कि समीर खान है।

बाकी दो लड़के फरार हो जाते हैं बाद में पुलिस एक और लड़के को गिरफ्तार कर लेती है पता चलता है कि यह तीनों लड़के एक विशेष समुदाय से हैं।

अब बच्चियों की मां ने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रिंसिपल महिला है और बच्चियों के मां ने का कहा है कि प्रिंसिपल ने कहा कि सुलह कर लो। प्रिंसिपल ने कहा कि हो सकता है जब वह जेल से छूटकर आए तो कहीं एसिड वगैरह ना फेंक दें।

स्कूल की प्रिंसिपल के ऊपर बच्चियों को स्कूल से निकालने का भी आरोप लगा है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार प्रिंसिपल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

वहीं इस मामले पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्लानिंग पूरे देश में चल रही है, हम हिंदुओं को सतर्क करते हैं।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि एफआईआर पंजीकृत हुई है 3 अभियुक्तों को नामजद किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है, 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, यह लोग अपना नाम बदलकर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। पाक्सो एक्ट के तहत इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading