पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण: डीएम

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी । 02 मार्च 2021, आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं जिसमें अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। आज संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम ओदारी के लेखपाल सुरेंद्र कुमार पाल बिना मास्क लगाए पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही ₹500 का जुर्माना लगाया। आज तहसील तिलोई में कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 2 टीमें भेजी गई, इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एसपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में 53 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के लिए 2 टीम भेजी गई, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में 71 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के लिए 2 टीमें भेजी गई तथा तहसील गौरीगंज में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 94 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के लिए 1 टीमें मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर विकास से संबंधित प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर व पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी तिलोई योगेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading