दैनिक जागरण के पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। पत्रकार के परिवार पर हमला तिलोई। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के राजफत्तेपुर निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार अग्निवेश मिश्र के घर पर जानलेवा हमला पत्रकार सहित माता , भाई, व परिजन गम्भीर रूप से घायल , कोतवाल मौके पर , सभी घायलो का सीएचसी तिलोई में चल रहा है इलाज।

भूमि विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले हैं। वहीं पर पत्रकार व पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ थाना मोहनगंज के अंतर्गत राजा फतेहपुर निवासी पत्रकार अग्निवेश मिश्रा पर जानलेवा हमला और पत्रकार व पत्रकार के परिवार जानलेवा हमला हुआ जिसकी तहरीर थाना मोहनगंज मे दे दी गई है।

इस मौके पर एस ओ मोहनगंज विश्वनाथ यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इस घटनास्थल से हमलावर फरार हैं। अभी तक उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी हमलावर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading