संवाददाता: वीरेंद्र सिंह
अमेठी। रायबरेली तिलोई स्थित राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड हेतु उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तिलोई ब्लॉक के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें स्काउटिंग का इतिहास, परिचय, सिद्धांत, उद्देश्य,अनुभाग, प्रार्थना, नियम प्रतिज्ञा, झंडे की जानकारी, संगठन की संरचना यूनिक का गठन,छात्रों की प्रगतिशील, स्वास्थ्य प्रशिक्षण आदि विषयों की विस्तृत जानकारी जनपद अमेठी के कुशल प्रशिक्षण राकेश देव पांडे व जिला प्रशिक्षण आयुक्त शशांक यादव की उपस्थिति में आयोजित हुआ इस दौरान गरिमा यादव जिला संगठन आयुक्त एवं आदर्श प्रताप सिंह,मोहम्मद शकील ट्रेनिंग काउंसलर के सहयोग से संपन्न कराया गया इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी तिलोई अजीत प्रताप सिंह के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संगठन के साथ जुड़कर बच्चों का अनुशासन आत्मनिर्भर सुरक्षा व सम्मान के प्रति कार्य करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य अवधराज सिंह व विद्यालय के स्काउट मास्टर सुभाष सिंह के द्वारा आए हुए व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह रमाकांत मौर्य,धीरेंद्र सिंह बघेल,विजय कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

