सीएमओ ने ऑपरेशन रूम और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया निरीक्षण

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई रायबरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई का शुक्रवार को अमेठी जिले के सीएमओ डॉ.आशुतोष दुबे ने निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे अस्पताल पहुंचे ही रोगियो के दवा वितरण रूम के साथ आपरेशन रूम,जच्चा बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया जहाँ सबचुस्त दुरुस्त पाया इसके बाद अस्पताल परिसर के बाहर निकल कर भी निरीक्षण किया जहां बाहर कुछ जगह गंदगी देखकर जल्द ही साफ सफाई करने का निर्देश दिया।सीएचसी की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमे बगैर छुट्टी के डॉ.शशि वर्मा दन्त रोग के साथ डॉ.विनोद यादव चिकित्साधिकारी,अनूप बाजपेई डेन्टल हाईजेन्स व अलाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी हरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थिति पाये गये।सभी से अनुपस्थिति होने स्पटीकरण मांगा है और उपस्थिति सभी कर्मचारियों को अपने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वाह करने की हिदायत दी है इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ.अभिषेक शुकला सहित सभी कर्मचारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading