संवाददाता: वीरेंद्र सिंह
तिलोई। रायबरेली थाना मोहनगंज के अंतर्गत मोहनगज मार्ग पर आईटीआई मैदान के निकट ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार बुरी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस घायलो को सीएचसी तिलोई भेज कर ट्रक की तलाश में जुटी है अभी तक ट्रक पुलिस की पकड़ से दूर है जानकारी के मुताबिक ग्राम कूरा से बहादुरपुर निकट राजाफत्तेपुर गांव की बरात में शामिल होकर अपने घर वापस शाम 6 बजे फैशन प्रो मोटरसाइकिल से मुकेश कुमार गौतम 26 वर्ष,पवन कुमार गौतम 27वर्ष व राकेश कुमार गौतम 27वर्ष तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये राहगीरों की सूचना पर थानाधयक्ष बिश्वनाथ यादव घटना स्थल पर पहुंच कर तीनों घायलो को सीएचसी तिलोई भेजवा दिया जहां मुकेश कुमार,पवन कुमार की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया है और राकेश कुमार का इलाज जारी है।इस संबंध में थानाध्यक्ष बिश्वनाथ यादव ने बताया ट्रक कि तलाश जारी है अभी तक घायलों की तरफ से कोई शिकायत पत्र नही प्राप्त नही हुआ है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगी।
फोटो-

