अवैध बारूद के साथ पिता और पुत्र गिरफ्तार

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह


तिलोई,रायबरेली। थाना मोहनगज के ग्राम कमई में बिना लाइसेंस बना रहे विस्पोटक पटाका व भारी मात्रा में बारूद सहित पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहनगंज के कमई गांव में काफी दिनो से अवैध तरीके से पटाका बना कर क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों के साथ पड़ोसी जिलों में सप्लाई का कार्य गांव के सिराज अहमद व उसका पुत्र मुमताज अहमद करते थे बुधवार को थाना मोहनगंज की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध रूप से कमई गांव में पटाको का निर्माण जारी है पुलिस ने घेराबन्दी कर दिन में लगभग बारह बजे सिराज अहमद के घर पर छापा मारा जहां अवैध विस्पोटक पटाका का निर्माण व भारी मात्रा में बारूद के साथ दो लोगो को पकड़ लिया बाकी लोग घटना स्थल से फरार हो गये इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया बरामद विस्पोटक की जांच की जा रही है गिरफ्तार लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading