Report: Haseen Ansari
गाजीपुर| दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है।हादसा गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर डंग रहा मोड़ पर हुआ।जहां अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गयी।इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक तीनो लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी श्यामलाल राम (50 वर्ष), अच्छेलाल राम (35 वर्ष) और प्रदीप राम (27 वर्ष) के रूप में हुई है। राहगीरों ने तीनों को गंभीर हालत में सड़क पर पड़े देखा और मरदह पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, तीनों व्यक्ति बिना किसी को बताए घर से निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारी होगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


