गाज़ीपुर: नगरपालिका के पांच सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण

ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा मनोनीत ग़ाज़ीपुर नगर पालिका परिषद के पांचो सभासदों का जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण कराया गया ।

गाजीपुर के उप जिला अधिकारी प्रभाष कुमार ने सभी पांचों मनोनीत सभासदों को उनके गरिमा एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। जिसमें शासन द्वारा नामित पांचों सभासद अर्जुन सेठ , निर्गुण दास केशरी , अमरनाथ दुबे, विनोद कुशवाहा , समरेन्द्र नाथ सिंह ने अपने गोपनीयता की शपथ ली ।

वही नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सभी मनोनीत सभासदों को बुके देकर स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि “जिस आशा एवं विश्वास से महामहिम महोदय ने आप सभी का मनोनयन किया है उस पर आप सभी खरा उतरेंगे ,साथ ही नगर के विकास में पूरा योगदान देंगे ।”

कार्यक्रम में मौजूद विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा “आप सभी मनोनीत सभासदों का पूर्व में भी योगदान नगर के विकास में रहा है । और उसी क्रम को जारी रखते हुये नगर के विकास में आप सब मिलकर अपना पूरा योगदान देंगे और नगर पालिका विकास की एक नई मिशाल कायम करेगी ।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत, नगर पालिका के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा ,भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,सभी 25 वार्ड के सभासद एवं नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading