बीजेपी के जनसंवाद रैली में सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े करोडों लोग

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्तमान कार्यकाल के एक वर्ष पुर्ण होने पर जनसंवाद रैलियों के श्रृंखला क्रम मे बुधवार को सायंकाल भारतीय जनता पार्टी काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के करोड़ों लोगों को फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब तथा मोबाइल फोन के आडियो प्रसारण जैसे डिजिटल माध्यम से लाइव होकर सम्बोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन सभागार मे जिलाअध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे प्रसारण देखा एवं सूना इस डिजिटल जन संवाद रैली मे भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा बुथ स्तर पर व्यापक व्यवस्था की गई थी।

इस जन संवाद रैली मे विभिन्न डिजिटल माध्यमों से लगभग एक लाख लोग गाजीपुर से जुड़े। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा देश के एकता, अखंडता तथा समता मुलक,सर्व समभाव समाज, सर्वधर्म सम्मान के राजनीति तथा कोविड 19 के संक्रमण संघर्ष मे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को श्पथ दिलाया।

जन संवाद के दौरान बीच बीच मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ तालियां बजाकर उदबोधन को सराहा। जिला कार्यालय पर जन संवाद रैली के प्रसारण मे तकनीकी सहयोग आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता एवं सह संयोजक विनीत शर्मा ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय,सुनील सिंह,रामनरेश कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,जितेन्द्र नाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, अजीत सिंह,विरेन्द्र चौहान, मुरली कुशवाहा, सुनील यादव,अशोक मौर्य सहित आदि अन्य लो जुडे रहे।

ददरीघाट मे सिद्धार्थ राय के आवास पर भारी संख्या मे उपस्थित युवाओं ने जन संवाद बर्चुवल रैली मे भाग लिया।गहमर मे पुर्व मंडल महामंत्री सुजीत सिंह के यहाँ आयोजित व्यवस्था मे सैकड़ों लोगों ने जनसंवाद रैली से जुड़कर केंद्रीय मंत्री के उदबोधन को सुना।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading