गाजीपुर : पूर्व पीएम वी पी सिंह को याद करते हुए, सपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार को कहा तानाशाह

गाजीपुर | भारतीय राजनीति की महत्त्वपूर्ण तारीख 25 जून 1975 जिस दिन इस देश में आपातकाल लागू हुआ था तथा आज ही की तारीख को देश के पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह जी ने अवतरण लिया था,इस मौके पर समाजवादी पार्टी ने श्रधांजलि सभा का किया आयोजन.

प्रमुख बातें

  • पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह को अर्पित की गई श्रधांजलि
  • आपातकाल में जेल जाने वालों को याद किया गया
  • सपा ने कहा मोदी सरकार तानाशाही के रास्ते पर है

ऐसी महत्त्वपूर्ण तिथि को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में उक्त ऐतिहासिक तिथि को नमन करते हुए आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करते हुए जो लोकतंत्र रक्षक सेनानी जेल भेजे गये थे, उनको याद करते हुए, जो जिन्दा है उन्हें सादर सम्मान एवं जो परलोक सिधार गए हैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वीपी सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर सादर नमन करते हुए विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित किया.

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज जो देश के हालात हैं वह भी अघोषित आपातकाल की ही तरह है, मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर है, आपातकाल की ही तरह आज भी मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू हैं । आज हम सबको मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, आमिर अली, सिकन्दर कन्नौजिया, रमाशंकर यादव,विजय यादव, द्वारिका यादव, तहसीन अहमद, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading