गाजीपुर : बीजेपी ने किया वृक्षारोपण पखवारे का शुभारंभ

गाजीपुर। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर जिला कार्यालय से आज वृक्षारोपण पखवारे का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने किया|

प्रमुख बातें

  • बीजेपी कार्यलय पर हुआ वृक्षारोपण पखवारे का शुभारम्भ
  • आंवले का वृक्ष रोप कर, पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

उन्होंने आंवले का वृक्ष रोप कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों से ज्यादा ज्यादा वृक्ष लगाने का आग्रह किया और कहा की प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा आज हर मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी बन चुकी है और उस जिम्मेदारी के परिपालन मे वृक्षारोपण एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा अशोक मौर्य एवं सुनील यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading