BHU का छात्र, गाज़ीपुर का लाल बना भूगर्भ जल वैज्ञानिक, क्लास वन के पद पर हुआ चयन

मरदह। स्थानीय गांव निवासी विश्वजीत सिंह ने भूगर्भ जल वैज्ञानिक क्लास वन के पद पर चयनित होने में सफलता प्राप्त कर गांव सहित जनपद का नाम रोशन किया। इनका रिजल्ट गुरूवार की देर शाम को लोक सेवा आयोग ने घोषित किया। इनके चयन से परिजनो सहित शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (अभियंता और वैज्ञानिक) सेवा समूह ख के अंतर्गत जल विज्ञानी (भूगर्भ विज्ञान) के 14 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा नियमित चयन किये जाने हेतु आयोग द्वारा 20 जून को आयोजित साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रश्नगत पद हेतू उपयुक्त पाते हुए श्रेष्ठताक्रमानुसार संस्तुत किया गया। जिसमें दूसरे नंबर पर विश्वजीत सिंह पुत्र लल्लन सिंह को भूगर्भ जल वैज्ञानिक क्लास वन के पद पर चयन किया गया। जिससे परिजनो सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

विश्वजीत सिंह का प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय माता तपेश्वरी इण्टर कालेज से इण्टरमिडिएट तक हुआ। इसके बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस से बीएसी, एमएसी करने के बाद पीएचडी सोध चल रहा है। इसी दौरान पहले प्रयास में ही इनको सफलता प्राप्त हुई। जो गांव सहित जनपद के लिए गौरव की बात है। अपने सफलता का श्रेय विश्वजीत सिंह ने अपने जीजा डा. मनोज कुमार सिंह को दिया। जो वर्तमान में बतौर आसिटेंट प्रोफेसर बीएचयू में तैनात हैं।

इनके चयन से दादी रुक्मिणी सिंह, पिता लल्लन सिंह, माता सुशिला सिंह, भाई अमित कुमार सिंह, बहन अनामिका सिंह, बुआ सुमन सिंह व मीना सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया और विश्वजीत सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading