गाजीपुर : विधायक सहित भाजपा पधाधिकारियों ने अपने अपने घर पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजीपुर | रविवार को भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा सोशल डिस्टेंशिग का पुर्ण पालन करते हुए सम्पूर्ण विश्व स्वास्थ्य संकल्पना के साथ 6वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले भर मे मनाया गया।

गाजीपुर सदर विधायक संगीता बलवंत ने योग करते हुए अपनी तस्वीर को ट्वीटर पर साझा किया. उन्होंने लिखा कि “करिए योग रहिये निरोग”.

तो वहीँ भाजपा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सहित अन्य तमाम पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों मे योग क्रिया कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागृत किया।

जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि “आदि काल से भारतीय सभ्यता और संस्कृति मे समाहित योग क्रिया पारिवारिक व्यवस्थाओं मे शामिल रही है।जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है।उन्होंने कहा की भारत की वैदिक परम्परा सदैव से विश्व के लिए वरदान रही है।तथा आज वैश्विक महामारी कोरोना से संघर्ष के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता के वृद्धि मे योग एवं आयुर्वेद की बहुत बड़ी भूमिका है।”
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि “योग मनुष्य के अंदर उस शक्ति का संचार करता है जिसकी पुर्ती किसी दवा से संभव नहीं है।”
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रभारी अच्छे लाल गुप्ता के नेतृत्व मे जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सोशल डिस्टेंशिग का पुर्णतः पालन करते हुए प्रशिक्षक मुरली कुशवाहा (भूतपूर्व सैनिक) ने योग कराया जहाँ योग के महत्व पर चर्चा के दौरान जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि “भारत के जन साधारण की जीवन शैली विश्व के लिए एक प्रयोग है। जहाँ जन्म से ही बच्चों की भिन्न भिन्न मुद्राओं मे कसरत कराते हुए मालिश योग के महत्व को सिद्ध करता है।”
इस अवसर पर सदर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष गोपाल राय,अजीत सिंह,काशी चौहान, सुनिल यादव,परवेज खान,राहुल,कमलेश गुप्ता एवं रौनक उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2020-06-21 at 11.46.53 AM

सदर मंडल पुर्वी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने कैथवलिया बूथ नंबर 302 पर योगा दिवस कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला कार्यसमिति के सदस्य अभय मौर्या,मदन कुशवाहा, विंध्याचल राय, धीरेंद्र कुमार , त्रिभुवन कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा, कुबेर कुशवाहा, रामाशंकर विश्वकर्मा, सुभाष वर्मा शामिल रहे।
सैदपुर पुर्वी मंडल अध्यक्ष अश्विनी पांडेय एवं मनिहारी प्रथम के हंसराज भारद्वाज ने भी अपने अपने घरों पर रहकर योग किया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading