ग़ाज़ीपुर। जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवम यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं वित्तीय सलाहकार एवम परामर्श दाता द्वारा एक दिन की कार्यशाला का आयोजन सदर विकास खंड में जिले में आये हुवे आप्रवासी नागरिकों के लिए किया गया है।
जिसमे उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारीय रिज़र्व बैंक वित्तीय परामर्श दाता धर्मेंद्र देव द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को बैंक के खातों के साथ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधनमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में बताता तथ बैंकों के द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे मे बताया यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव द्वारा अप्रवासियों को हुनरमंद करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही जिले के इस संस्थान में प्रशिक्षण में बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक कार्यक्रमों के साथ स्किल इंडिया के बारे में बताया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सुराजकांत संस्थान ने बैंक के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा ने भी अपने उद्घार व्यक्त किये और जिले के बेरोगजारो को इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनने को कहा। अंत मे सदर विकास खंड में खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।