गाज़ीपुर : जिलाधिकारी ने स्थापित किया 24×7 कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर

Vector of Live Breaking News headline in blue and red color pixels background. EPS Ai 10 file format.

गाजीपुर। जिलाधिकारी डा. ओम प्रकाश आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नियंत्रण कक्ष को एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर राउंड द क्लॉक क्रियाशील रहेगा।

नियंत्रण कक्ष में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का दूरभाष संख्या 0548 -22 24041, 22 26001, 2226002, 2226003, 2226005 एवं 2226008 है। जो 24 गुणे 7 क्रियाशील रहेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (वि रा) राजेश कुमार सिंह को एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का प्रभारी नामित किया है तथा उक्त कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार झा, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर तथा सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद मोहम्मद अहसान आलम को अधिकारी सदस्य नामित किया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading