गाज़ीपुर: स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन की बैठक

Vector of Live Breaking News headline in blue and red color pixels background. EPS Ai 10 file format.

गाजीपुर। स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन की बैठक मुसाफिर सिंह यादव की अध्यक्षता में युसुफ पुर मनिहारी ब्लाक स्थित विमला रमाशंकर महाविद्यालय में आयोजित हुई।

इस बैठक में स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन का अध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु को नामित किया गया। इस संगठन के संरक्षक दिनेश तिवारी ने कहा कि यह संगठन पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्रबन्धको को लेकर चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर जिस तरह से मनमानी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उसे संगठन संघर्ष कर रोकने का प्रयास करेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से इस संगठन के जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राममूरत यादव, सूर्यभान यादव, पंकज दूबे, अजय सिंह, पप्पू यादव, संजय यादव, राम जी यादव, उपेन्द्र, नरेंद्र मौर्या, दिनेश, हीरा, डा. विजय बहादुर यादव, रविन्द्र, रामनिवास, सुरेन्द्र आदि उपस्थित थे। इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय द्विवेदी ने कमलेश यादव भानू को जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading