देवकली( गाजीपुर)| रामपुर मांझा ग्राम मे स्थित 250 के वी ए ट्रांसफार्मर की केबिल क्लिप व खूंटी जले एक सप्ताह से ज्यादा हो गये परन्तु आज तक न तो मरम्मत किया गया न तो नया लगाया गया, जिससे पूरे ग्राम की विद्युत् सप्लाई पूर्ण रुप से ठप होने से गांव के लोग परेशान हॆ।
रामपुर माझां ग्राम के निवासी डा० सुभाष पाण्डेय नॆ बताया इस संबध मे विभागीय अधिकारियो को सूचना दी गयी परन्तु आज तक विद्युत सेवा बहाल नही किया गया जिससे ऊमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल है।बत्ती,पंखा बन्द होने से न तो दिन मे चैन मिल रहा हॆ न तो रांत्री मे नींद आ रही हॆ।शीघ्र मरम्मत करके विद्युत सप्लाई चालू किया जाय ताकि लोगो को राहत मिल सके।
