देवकली( गाजीपुर)| नंदगंज थाना क्षेत्र के कोरयाडीह सम्मनपुर ग्राम मॆ सोमवार की रांत्री मे पागल सियार के काटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये।
ग्रामप्रधान इरफान अहमद ने बताया कि रात्री 9 बजे से 12 बजे के बीच पागल सियार ने चन्द्रिका यादव उम्र 60 वर्ष,पंकज कुमार 20 वर्ष,तारा देवी 40 वर्ष,अंचल राम 25 वर्ष,शॆलेन्द्र कुमार 30 वर्ष,अमरनाथ 45 वर्ष,संजय यादव 35 वर्ष,सनोज यादव 28 वर्ष,अभिषेक यादव 15 वर्ष,धर्मपाल यादव 35 वर्ष,सीमा यादव 30 वर्ष,वीनीत यादव 30 वर्ष,अजीत यादव 25 वर्ष,परमजीत कुमार 18 वर्ष,आनन्द राम 20 वर्ष,शुभम राम 20 वर्ष,मुकेश कुमार 20 वर्ष,जंगबहादुर यादव 50 वर्ष,रमेश पाल 55 वर्ष आदि लोग घायल हुए।
ग्राम प्रधान इरफान अहमद ने बताया कि सभी घायलो को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र देवकली पर डा० धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुकर्रम जसीम नॆ सभी लोगो को ए आर बी इन्जेक्शन लगाकर मरहम पट्टी करके छोङ दिया गया।पागल सियार नॆ किसी के हाथ ,मुंह,पॆर, सहित अन्य भाग मे काट लिया था, जिससे पूरे ग्राम मे दहशत ब्याप्त हॆ।
