गाजीपुर : मास्क और हेलमेट न पहनने पर हुआ चलान

नंदगंज। उपनिरीक्षक बलवंता ने शादियाबाद तिराहे पर चेकिंग के दौरान बिना मॉस्क के घूम रहे 5 लोगों से कुल 500/-₹ जुर्माना वसूल किया। साथ ही हेलमेट न लगाने की वजह से 15 बाइकों का चालान कर दिया। सख्ती देख कई लोगों ने जेब से मॉस्क निकाल कर लगाना शुरू कर दिया।

उपनिरीक्षक बलवंता ने कहा कि अनलॉक- 2 को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जो जनसामान्य के लिए घातक सिद्ध होगा। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं बल्कि और गंभीर रुप ले चुका है। लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading