गाजीपुर : जलनिगम कर्मचारियों का तीन महीने से बकाया है वेतन

गाजीपुर | उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी महासंघ जनपद गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य द्वारा सरकार को चेताया गया है कि जल निगम का सातवां वेतनमान एवं 3 माह से बकाया वेतन ना मिलने से कर्मी भुखमरी कगार पर आ गए हैं.

वेतन ना मिलने से करोना जैसे महामारी के समय में सरकार को यह सोचना चाहिए कि हमारे शासनकाल में जल निगम विभाग का स्थिति बहुत खराब होती जा रही है. वेतन ना मिलने से कर्मियों का राशन पानी दवा पानी लेना दुश्वार हो गया है. अगर जल निगम प्रशासन बकाया वेतन नहीं देती है, तो कर्मचारियों को प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा. जिसकी जिम्मेदारी जल निगम प्रशासन की होगी.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading