गाजीपुर : रोटरी पदग्रहण समारोह में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक हुए सम्मानित

गाज़ीपुर। समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब गाज़ीपुर का नया सत्र हर साल की भांति 1 जुलाई से शुरू हो गया है, इस अवसर पर संस्था के नए पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार भी सादे समारोह में सामाजिक दूरी के सभी नियमो का पालन करते हुए ग्रहण कर लिया।

रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह को पुराने अध्यक्ष रोटेरियन संजुम नसीर ने रोटरी क्लब के कैम्प कार्यालय, दी सुहासिनी सभागार संगतकला रायगंज में क्लब चार्टर और अध्यक्ष का कॉलर सौप कर परम्परागत तरीके से आने वाले साल भर के कार्यक्रमो के रूप रेखा और सामाजिक कार्यो पर चर्चा की।

रोटरी क्लब गाजीपुर के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह (शीपू), सचिव राजेश प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष डा•यू•सी•राय ने भी पद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव कुमार सिंह, रो. संजुम नसीर. डा• जे•के•यादव, रो. विनय कुमार सिंह, रो. संतोष वर्मा, रो.अजय सराफ, रो. डा•राजेश सिंह, रो.जिशान, एवं सी•पी•चौबे आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

1 जुलाई की शाम हुए, पदग्रहण समारोह और पर डॉक्टर्स डे के संयुक्त अवसर पर क्लब द्वारा जनपद के वरिष्ठ चिकित्सको का सम्मान भी किया गया। जिसमें लेडी डॉ. अनुपमा सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ राजेश सिंह, फिजिशियन डॉ उमेश चंद्र राय और दंत चिकित्सक डॉ जे के यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading