गाज़ीपुर :अँधेरे में डूबा है सांसद आदर्श गाँव

संवादाता : सऊद अंसारी

दुल्लहपुर। सांसद आदर्श गाव दुल्लहपुर शंकर सिंह कस्बा एक सप्ताह से अंधेरे में गुजार रहा है कस्बा में बिजली की खपत को देखते हुए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिसमें शिवपुरी मोहल्ला चार सौ केबी ए का ट्रांसफार्मर लगा है दूसरा ढाई सौ केवीए का स्टेशन रोड के तरफ लगा है इस समय दोनो ट्रांसफार्मर जले पड़े हुए हैं. इसके लिए सांसद आदर्श गांव के लोग विभाग का दौड़ लगा रहे हैं बगैर सुविधा शुल्क लिए बिजली विभाग ट्रांसफार्मर देने के तरह तरह का बहाना बनाना शुरू कर दिया है बिजली के अभाव में जहां लोगों की रात की नींद दिन का चैन छीन लिया है वही कुटीर उद्योग का धंधा चला कर अपना पेट पालने वाले लोगों के सामने भुखमरी की समस्या आन पड़ी है उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार मद्धेशिया संजय वर्मा विजय विश्वकर्मा गोविंदा सिंह चौहान राजेश मोदनवाल विजय सैनी विजय शंकर गुप्ता आदि लोगों ने विधवा को चेतावनी देते हुए कहा है कि समय रहते उच्च अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदले तो बाध्य होकर सड़क पर आंदोलन करने के लिए खड़ा होना पड़ेगा |

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading