गाजीपुर | जनपद में कोरोना संक्रमण के तादात बढ़ते जा रहे हैं. पहले जमात, फिर प्रवासी मजदूर और अब कांटेक्ट से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले. आपको बता दे पिछले दिनों गाजीपुर शहर के मिश्र बाज़ार में स्थित स्टेट बैंक के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से पहले ही बाज़ार में सन्नाटा छाया हुआ था. अब एक बार फिर शहर के आम घाट और सदर क्षेत्र के काली नगर कॉलोनी में कोरोना संक्रमण के नए मामले आने से स्थिति चिंतनीय हो गई है. आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों नए मरीज, बैंक कर्मचारी के संपर्क में आये थे.
जनपद में बढ़ते मामले चिंता का विषय है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उतनी ही तेजी से कोरोना मामलों की रिकवरी भी हो रही है. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहने की कोशिश करें, सफाई रखें, हाथों को साबुन से बार बार धोते रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन करना बिल्कुल न भूलें, मास्क का प्रयोग अव्यश्य करें.

