करंट की चपेट में आने से युवा की मौत

ग़ाज़ीपुर। जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी जवाहर खरवार की बेटी रीना अपने पुत्र और पति के साथ मायके में रहती थी। रविवार की रात्रि को लगभग बारह बजे परिवार के सदस्य छत के ऊपर सोए हुए थे। इसी बीच बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए नीचे कमरे में आकर परिजन सोने जा रहे थे।विद्युत सप्लाई होने के कारण  रीना का बेटा विकास कुमार खरवार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र संतोष खरवार ने सोचा कि घर में लगे पंखे को विजली के बोर्ड से लगाकर चालू कर दिया जाए, जिससे कि आराम से सोया जा सके। जैसे ही विकास पंखे के तार को पास के स्विच बोर्ड में लगाने गया, तार कटा होने के कारण उसमें वह चिपक गया, चिपकने पर वह एकाएक चिल्लाया। विकास के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े। घर के लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक वह करंट की जद में आ चुका था। करंट में चिपका देख उसकी मां रीना और नानी आनन-फानन में उसे कपड़े से खींचकर अलग करना चाही लेकिन वह उसे अलग नहीं कर सकी।आनन-फानन में परिजन पास के डॉक्टर को बुला कर दिखाये जिस पर डॉक्टर ने उच्च स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी।
 इसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज हेतु बलिया ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading